भीलवाड़ा: भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए
भीलवाड़ा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्रवण सिंह राव के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, विधायक उदयलाल भडाना, पूर्व महापौर राकेश पाठक के सान्निध्य में मनाई गई।