जमुई: नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रभारी मंत्री ने सभा कक्ष में सम्मानित किया
Jamui, Jamui | Jul 30, 2025 सभा कक्ष में बुधवार की शाम 4:00 बजे जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सादा द्वारा संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि जमुई जिला का चयन नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा ‘‘आकांक्षी जिला’’ के रूप में किया गया है। जमुई जिला के दस प्रखण्डों में 04 प्रखण्ड लक्ष्मीपुर, सोनो, खैरा एवं बरहट ‘‘आकांक्षी प्रखण्ड’’ के रूप में चयनित है।