जमुई: हरला गांव में झूल रहे 440 वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Jamui, Jamui | Jul 30, 2025 हरला गांव में झूल रहे 440 वोल्ट करंट प्रवाहित होती बिजली तार के संपर्क में आने से माधो उर्फ धर्मेंद्र चौधरी के पुत्र अजय चौधरी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मृतक युवक के शव को बुधवार की सुबह 10:00 बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।