जमुई: दोबटिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, 5 लोग घायल होकर सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 30, 2025 दोबटिया गांव में बुधवार की सुबह 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले इस मारपीट में एक पक्ष से चार तो दूसरे पक्ष से एक कुल 5 लोग घायल हो गए। परिजनों द्वारा सभी घायल को इलाज के लिए बरहट अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।