जमुई: ALTF की टीम ने मणिद्वीप स्कूल के पास से 70 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 2 लोगों को और मलयपुर से 1 को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jul 30, 2025 SP विश्वजीत दयाल के निर्देश पर ALTF प्रभारी अनिरुद्ध शास्त्री ने मणिद्वीप स्कूल के पास से 70 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो युवकों को मंगलवार की रात 9:00 बजे गिरफ्तार किया है। जिसके निशानदेही पर मलयपुर पुलिस के सहयोग से सप्लायर चिंटू को भी गिरफ्तार कर मलयपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि बाइक सवार दो युवकों को टाउन थाना की पुलिस के हवाले किया गया है।