जमुई: ख़ैरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो कांवड़ियां घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 30, 2025 जमुई के ख़ैरा मोड़ के पास बुधवार की सुबह 8:00 बजे तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो कांवरिया बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों कांवरिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां डॉक्टर द्वारा दोनों कांवरिया का इलाज किया जा रहा है।