टीकमगढ़: गुदनवारा गांव के पास बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
गुदनवारा गांव के पास आज एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। माडूमर गांव निवासी गेंदा रानी नाम की महिला अपने बेटे और पति के साथ बाइक से मटयाखेरा गांव से अपने गांव की ओर वापस आ रही थी। रास्ते में गुदनवारा गांव के पास बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।