कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन आहट और जन जागरण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया
Kanke, Ranchi | Jul 5, 2025 रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन आहट और जन जागरण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। शनिवार शाम करीब पांच बजे आरपीएफ ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को मानव तस्करी, नशाखोरी और अन्य सुरक्षा मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि लावारिस वस्तुओं को छूना नहीं है।