कांके: अरगोड़ा स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आरजेडी का 29वां स्थापना दिवस मनाया गया
Kanke, Ranchi | Jul 5, 2025 अरगोड़ा स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे आरजेडी का 29वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान आरजेडी प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण कर और वयोवृद्ध राजकिशोर यादव द्वारा केक काटकर 29वां स्थापना दिवस नये संकल्प के साथ मनाया गया।