पाली: पसान रेंज में साल के पेड़ों की कटाई पर बवाल, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप; DFO ने दिए जांच के आदेश
Pali, Korba | Jun 6, 2026 कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले पसान रेंज में साल प्रजाति के पेड़ों की कथित अवैध कटाई को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने वन विभाग के कुछ कर्मचारियों पर मामले में संरक्षण देने का आरोप लगाया है। घटना सामने आने के बाद वन विभाग में भी हलचल मच गई है।जानकारी के अनुसार, चंदोटी क्षेत्र के शीतल डबरी वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में साल के पेड़ो