पलासी: पलासी पंचायत में लगे विभागों के स्टॉल, ग्रामीणों की हुई भीड़
Palasi, Araria | Nov 4, 2026 पलासी प्रखंड की कुजरी पंचायत में सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता बीडीओ कुमार अनिकेत ने की। यहां जमीन, बिजली, राशन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन जैसे विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगे थे, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं और आवेदन सौंपे। बीडीओ ने कहा कि जिन मामलों का तत्काल समाधान नहीं हो सका, उन्हें लंबित रखते हुए एक महीने के भीतर निपटाया जाए