चमनगंज में कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
कौशाम्बी। चमनगंज स्थित शिवानी फैशन शॉप में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा कपड़ा व अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
दुकानदार अमन गुप्ता ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
#कौशाम्बी #चमनगंज #शिवानी_फैशन_शॉप #भीषण_आग #फायर_ब्रिगेड अग्निकांड अमन_गुप्ता दैनिक_जागरण BreakingNews KaushambiNews
Manjhanpur, Kaushambi | Jul 8, 2026