केवटी रनवे: केवटी प्रखंड क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने चलाया जन संपर्क अभियान।
मधुबनी लोक सभा संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन व राजद प्रत्याशी मो. अली असरफ फातमी ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होने रनवे, केवटी, दड़िमा एवं खिरमा आदि गांवों का दौराकर मतदाओं से मिले और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।