सलूम्बर: सलूम्बर में एसआईआर में राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी, बोले जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अवधेश मीना ने जिला कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर)–2025 की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के अद्यतन, नई प्रविष्टियों के शामिल करने व त्रुटियों को हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से होगी।