सलूम्बर: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए राजस्थान तैयार — मुख्य निर्वाचन अधिकारी, 28 अक्टूबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक चलेगा
सलूंबर, 27 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के लिए राजस्थान पूरी तरह तैयार है। यह प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा और 7 फरवरी 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। प्रदेश में वर्तमान में 5.48 करोड़ मतदाता हैं.