चंदौली: जमानिया में युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की, शव डेढ़गावा तक घसीटता आया, चिथड़े उड़ने से फैली सनसनी
धीना थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जमानिया में युवती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसा इतना भयावह था की युवती का शव इंजन में फस गया और डेढ़गांवा तक घसीटता चला आया। मृतिका की पहचान स्वाति वर्मा निवासी तियरी के रूप में हुई। धीना थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर बताया पोस्टमार्टम कराने के बाद विधिक कार्रवाई जारी है।