चंदौली: सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने अज्ञात कारणों से खाया विषाक्त पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर एक किशोरी द्वारा अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्थिति बिगड़ते देख तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। विषाक्त पदार्थ खा लेने के कारणों का पता नहीं चल सका है।