चंदौली: विश्व एड्स दिवस पर चंदौली में जन-जागरूकता कार्यक्रमों की धूम, रैली व संगोष्ठी के माध्यम से दिया गया संदेश
विश्व एड्स दिवस 2025 के अवसर पर सोमवार दोपहर जनपद में स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता से जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। जिला छय रोग अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य एचआईवी, एड्स के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाना व उसके बचाव संबंधित संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचना रहा।