चंदौली: जगदीशसराय समीप हाईवे पर कार और अनियंत्रित पिकअप में जोरदार टक्कर, पिकअप पलटी, वाहनों के उड़े परखच्चे, जनहानि नहीं
सदर कोतवाली के जगदीशराय समीप हाइवे पर मंगलवार की सुबह एक कार और अनियंत्रित पिकअप के बीच जोरदार भीड़त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप मौके पर पलट गई और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि हादसा इतना भयावह था लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं है। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना को लेकर कार्रवाई में जुट गई।