चंदौली: सैयदराजा तिराहा के समीप अज्ञात कार की टक्कर से एक बुजुर्ग की हालत नाजुक, चालक फरार
सैयदराजा थाना के सैयदराजा तिराहा के पास मंगलवार दोपहर अज्ञात कार ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग मुगलसराय की ओर से ऑटो द्वारा सैयदराजा तिराहा पहुंचे थे, उतरने के बाद स्वजन से मिलने जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। घायल इलाजरत है।