पुपरी: स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उप स्वास्थ्य महाप्रबंधक डॉ. अजय कुमार ने पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उप स्वास्थ्य महा प्रबंधक डॉ. अजय कुमार गुरुवार को एक बजे दिन में पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मस्तिष्क ज्वार को लेकर उपलब्ध दवा, ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, अस्पताल की साफ सफाई का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मस्तिष्क ज्वार को लेकर लोगो को जागरूक करे।