फर्रुखाबाद: गांव किसानन नगला में गली में निकलने को लेकर हुई मारपीट में एक महिला, पिता-पुत्र और पुत्री घायल, अस्पताल में भर्ती
कादरीगेट के मोहल्ला आवास विकास स्थित डॉ राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में थाना मोहम्मदाबाद के गांव किसानन नगला निवासी घायल संजीव पुत्र नेकराम,ऋषभ पुत्र संजीव ,साधना पुत्री संजीव,प्रीति पत्नी सर्वेश को भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने चारों घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल संजीव ने घटना की सोमवार शाम 4 बजे जानकारी दी है।