गाज़ीपुर: गाजीपुर में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 20 किलो दूषित मिठाई नष्ट, 7 सैंपल जांच के लिए भेजे
गाजीपुर में आगामी पर्व को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक खाद्य विभाग की टीम लगातार प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच कर रही है।इसी अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम ने मुहम्मदाबाद,यूसुफपुर,रोजा खोया मंडी, कुतुबपुर तिराहा कासिमाबाद और सलमपुर मोड़ समे...