आगर: ग्राम भ्याना स्कूल से अपने गांव गांगडा हद्दा जा रही कक्षा दसवीं की नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने की छेड़छाड़
भ्याना के स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर ग्राम गांगडा हद्दा जा रही कक्षा दसवीं की नाबालिग छात्रा के साथ रास्ते में ग्राम अरनिया तलाई के रहने वाले दो युवकों ने छेड़छाड़ की। मौके पर बालिका के चिल्लाने के बाद ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों की पहुंचते ही दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने आगर के महिला थाने में घटना की सूचना दी। महिला थाना पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।