महोबा के जिला अस्पताल में सांडों का आतंक!
उत्तर प्रदेश के महोबा से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक दो सांड घुस गए, जिससे मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि परिजनों ने दोनों सांडों को बाहर निकाल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।