नैनीताल रोड पर देर रात बड़ा हादसा! भुजियाघाट के पास लमजाला में एक थार जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जीप में हल्द्वानी निवासी नीरज और ऋचा सवार थे। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस, एसडीआरएफ और हल्द्वानी फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू टीम ने अंधेरे में खाई में उतरकर दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।