सिकंदरा: सिकंदरा के मालवीय नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, चोर ले गए 49 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण
सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर 49 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो पीड़ित को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीड़ित ने घर के अंदर देखा तो सामान बिखरा और नकदी व आभूषण गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने सिकंदरा थाने पहुंचकर पुलिस को त