प्रतापगढ़: अधारपुर गांव के समीप महिला से छिनैती के मामले में दो अज्ञात पर लूट का मुकदमा दर्ज, लुटेरों को ढूंढ रही पुलिस
अंतू के कठता निवासी सुनीता देवी बुधवार की शाम आटो बुक करके अपने बहन के घर छतरपुर शादी में शामिल होने बच्चों संग जा रही थी। इस दौरान थाना क्षेत्र के अधारपुर गांव के समीप पीछे से आए दो बाइक सवार अज्ञात युवको ने आटो रूकवा कर महिला का पर्स छीन कर भाग निकले उस समय महिला की पर्स में करीब दो लाख की ज्वेलरी व करीब पंद्रह सौ रुपये नगद थे।