BAGHPAT DESK : बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली गांव में प्रेमिका को शादी के लिए मनाने के लिए बलिया का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की मुलाकात गुजरात की एक कंपनी में बिजनौर की सुजाता से हुई थी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि जल्द शादी करने से इनकार करने पर प्रेमिका नाराज हो गई थी। इसके बाद युवक उसे मनाने और साथ ले जाने पहुंचा, लेकिन बात नहीं बनी तो वह टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा और दोनों के बीच बातचीत कराकर समझौता कराया।