BAGHPAT DESK : बागपत में नियमितिकरण और वेतन विसंगति की मांग को लेकर आयुष चिकित्सकों और एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में धरना देकर समान काम, समान वेतन और नियमित सेवा देने की मांग उठाई। इसके अलावा कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ग्रेच्युटी और स्थानांतरण की सुविधा देने की भी मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि 10 अक्टूबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।