राजमहल: डीसी दीपक कुमार दुबे ने अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल का औचक निरीक्षण किया
साहिबगंज डीसी दीपक कुमार दुबे ने शनिवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से उनका हालचाल जाना। मौके पर बीडीओ सह सीओ मोहम्मद यूसुफ, अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।