सिलाव: नालंदा: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, 90 किमी दूर मर्डर कर 5 फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश
Silao, Nalanda | Nov 22, 2026 नालंदा के छबीलापुर में प्रॉपर्टी डीलर बीरेंद्र लाल (60) की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के दोस्त ने ही करीब दो करोड़ रुपए की संपत्ति हड़पने के लिए वारदात को अंजाम दिया।