भारतीय क्रांतिकारी किसान संघ की बैठक हिन्दी पुस्तकालय सभागार सिलाव में की गई। उक्त बातो की जानकारी बुधवार की शाम 5 बजे दी गई। बैठक की अध्यक्षता गेनौरी प्रसाद संघ के संगठन सचिव ने की। सभा का संचालन संघ के महासचिव उमराव प्रसाद निर्मल ने की। सभा में भारतीय क्रांतिकारी किसान संघ के प्रतिनिधियों द्वारा किसान के ज्वलंत समस्याओं पर जोरदार चर्चा हुई।