हरिद्वार: रोशनाबाद में एसएसपी ने कहा- जनपद में नशा तस्करों की चेन तोड़ी जाएगी, जनता भी करे पुलिस का सहयोग
रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि हरिद्वार जनपद में नशा तस्करों की चेन तोड़ी जाएगी। जनता भी नशा तस्करों की जानकारी देने में पुलिस सहयोग करे। शुक्रवार को जनपद के तीन थानों की पुलिस ने कुल चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक भी बरामद की है। नशा तस्करों की चेन तोड़ने के लिए प्रयास जारी है