हरिद्वार: कनखल पुलिस ने हरियाणा से नाबालिग के अपहरण के आरोपी 5 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
कनखल थाना पुलिस ने लगातार अपने ठिकाने बदल रहे 5 हजार के ईनामी बदमाश अरविंद को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। यूपी के अमरोहा निवासी आरोपी अरविंद ने नाबालिग का अपहरण किया था, नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए पुलिस ने अरविंद की मां को भी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पोक्सो समेत तमाम धाराएं लगाकर शाम 4 बजे अरविंद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।