टीकमगढ़: थाना कोतवाली में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, नागरिकों से सहयोग की अपील
टीकमगढ़ थाना कोतवाली में पदस्थ थाना प्रभारी ने थाना कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में आयोजित इन बैठकों में आमजन से संवाद स्थापित कर रहे हैं। बैठकों में जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों, विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ सामाजिक एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई।