कुंन्था गांव में जमीन विवाद का मामला इस कदर बढ़ गया कि दबंगों ने महिला मीरा देवी और मधु देवी को गाली गलौज और मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी दोनों शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही रिश्ते में लगने वाला जेठ भैसूर लालू यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।