धमदाहा: टीबी मरीजों के पोषण और उपचार को मिला संबल, धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में 15 मरीजों को वितरित किए गए फूड किट
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को क्षय रोग से ग्रसित मरीजों के बेहतर पोषण एवं नियमित उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फूड किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने की। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के 15 टीबी मरीजों को पोषणयुक्त फूड किट प्रदान किए गए।