बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना, छह लोगों की तलाश में जुटी टीमें
विष्णुप्रयाग क्षेत्र में हादसे की आशंका, जोशीमठ के चाई गांव के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना
जोशीमठ। चमोली जनपद में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम से वापस फाटा की ओर जा रहा एक हेलीकॉप्टर विष्णुप्रयाग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हादसा जोशीमठ के समीप चाई गांव के पास हुआ है।
हेलीकॉप्टर में छह लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित टीमें छह लोगों की खोजबीन में जुट गई हैं। वहीं मेडिकल टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
फिलहाल हादसे के कारणों और हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान में जुटने की तैयारी कर रहे हैं।
नोट: यह प्रारंभिक सूचना पर आधारित खबर है। हेलीकॉप्टर क्रैश, यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होने पर खबर अपडेट करेंगे