चारों ओर पानी का रौद्र रूप, घर में फंसी जिंदगियां… नेपाल बाढ़ का खौफनाक VIDEO
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज बहाव वाले पानी से एक घर चारों तरफ से घिरा दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ लोग जान बचाने के लिए बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं।
वीडियो में बाढ़ के पानी का तेज बहाव और उसके बीच फंसे लोगों की स्थिति बेहद भयावह दिखाई दे रही है। पानी का वेग इतना तेज है कि आसपास का पूरा इलाका जलमग्न नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सटीक लोकेशन, तारीख और अन्य विवरण की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
#NepalFlood #NepalFloods
#FloodViralVideo #NepalNews
#ViralVideo
Chhattisgarh, India | Aug 28, 2026