बक्सर: रामरेखा घाट पर गंगा में डूबा युवक हुई मौत ...
Buxar, Buxar | Jun 27, 2024 जिला मुख्यालय के रामरेखा घाट पर गंगा के गहरे पानी में डूब जाने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का निवासी था जो कि अपनी नानी के दाह संस्कार में शामिल होने आया था. दाह-संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवक रामरेखा घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचा लेकिन स्नान के दौरान ही गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया.