बक्सर: डीआरएम ने किया बक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के सवाल पर दी सफाई ..
Buxar, Buxar | Jun 26, 2024 दानापुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी ने बुधवार को बक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बक्सर स्टेशन के क्रू-लाबी, प्लेटफाॅर्म, फुट ओवरब्रिज, प्रतीक्षालय, वाटर बूथ, स्टेशन पैनल रूम के साथ ही साफ-सफाई इत्यादि का गहन निरीक्षण किया. संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये.