बक्सर: डीएम ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आम जनता दरबार में 41 आवेदनों पर की कार्रवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Jun 27, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन बुधवार को किया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम जनता से मुलाकात के क्रम में कुल 41 आवेदनों पर समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में सुनवाई की गई. आवेदनों पर सुनवाई करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया