वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं वन अधिकार दावों के शत-प्रतिशत निराकरण के उद्देश्य से ढीमरखेड़ा के मंगल भवन में ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं मानव जीवन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।