महागामा: मेहरमा थाना क्षेत्र के डोय पुल के समीप तेज रफ्तार हाईवा ट्रॉली अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
महागामा -मेहरमा मुख्य मार्ग स्थित डोय पुल के समीप एक तेज रफ्तार हाईवे ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर रोड के नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई हालांकि घटना में किसी के हताहत की खबर नहीं है। घटना में चालक और उपचालक को मामले छोटे आई है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज रफ्तार हाइवा ट्रॉली अनियंत्रित गति से जा रही थी।