Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
No video available

फर्रुखाबाद: farrukhabad naulkkha farrukhabad

MORE NEWS

पति की हत्याकर बाथरूम में दफनाया,ऊपर से टाइल्स लगवाईं:आगरा में पत्नी 45 दिन तक लापता होने का नाटक करती रही 

आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर लाश घर के बाथरूम में ही दफना दी। किसी को इस बात का पता न चले, इसके लिए बाथरूम में टाइल्स लगवा दीं। फिर 45 दिन तक पति के लापता होने का नाटक करती रही। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो पत्नी घबरा गई।

पुलिस ने जब पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना का खुलासा होने के बाद बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए। मामला थाना सिकंदरा के प्राक्षी टावर चौकी क्षेत्र का है।

मूलरूप से भरतपुर के रंजीत नगर के रहने वाले सुरेद्र कुमार शर्मा (44) सिकंदरा में दहतोरा के रेणुका धाम कॉलोनी में रहते थे। घर में उनकी पत्नी रूबी, मां कमला और 2 बेटियां रिद्धी (13), सिद्धी () भी साथ रहती थीं। सुरेंद्र और रुबी की शादी 16 साल पहले हुई थी। रुबी मूल रूप से वकेबर, इटावा की रहने वाली है। सुरेंद्र के पिता स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा रिटायर्ड टीचर थे। मां कमला देवी साथ में रहती थी।

सुरेंद्र 18 मई से लापता थे। इस बारे में 26 मई को पत्नी रूबी ने ही गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रूबी घरवालों और आसपास के लोगों से भी लगातार पति के लापता होने की बात कहती रही।

आज (शुक्रवार) पुलिस एक पुराने मामले में सत्यापन और पूछताछ के लिए जब घर पहुंची, तो रूबी का व्यवहार संदिग्ध लगा। वहीं, सुरेंद्र के भाई ने भी पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने घर की गहन जांच कराई।

इस दौरान पुलिस को बाथरूम की फर्श पर संदेह हुआ। इसके बाद बाथरूम की खुदाई कराई गई, जहां से सुरेंद्र का शव बरामद हुआ।

शव को दफना कर प्लास्टर और टाइल्स लगवाए

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव को बाथरूम में दफनाकर ऊपर से प्लास्टर और टाइल्स लगवा दी गई थीं। जिससे किसी को शक न हो। पुलिस का मानना है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका हो सकती है। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पत्नी रूबी से पूछताछ कर हत्या के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रुबी ने बताया- मिट्टी डालकर प्लास्टर कराया

रुबी ने बताया- हत्या के बाद उसने शव को मिट्टी डालकर प्लास्टर कर दिया था। इसके लिए उसने डेढ़ महीने पहले ही मिस्त्री और लेबर बुलाई थी।

भाई ने बताया- खुद बताया कि मार दिया है

भाई अनिल शर्मा ने बताया- सुरेंद्र कुछ करता नहीं था। वह शराब पीता था। इसको लेकर रूबी से झगड़ा होता था। 18 मई को रूबी ने उन्हें कॉल करके कहा कि उनके घर पुलिस दबिश दे रही है। इसलिए मां और बच्चियों को आप घर से ले जाओ। उसके कहने पर मै पहुंचा और सुरेंद्र की दोनों बेटियों और मां को अपने घर वायु विहार ले आया। दूसरे दिन रूबी भी वहां पहुंच गई।

उसने बताया कि सुरेंद्र कहीं चले गए हैं। चार से पांच दिन में लौटने की बोलकर गए हैं। चार पांच दिन बाद भी वह नहीं आए तो 26 मई को अनिल ने रूबी को साथ ले जाकर प्राची टावर चौकी पर गुमशुदगी की तहरीर दी।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद रूबी को साथ लेकर सीसीटीवी फुटेज चेक कराए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मैंने कई बार उनसे पूछने की कोशिश की, लेकिन रूबी ने कुछ नहीं बताया। सात दिन पहले मैंने सुरेंद्र के परिवार और मां को उसके घर भेज दिया था।

शक होने पर 27 जून को मां को फिर सुरेंद्र के घर से ले आया। मां को भरतपुर ले जाकर बैंक का स्टेटमेंट चेक किया। क्योंकि मां के खाते में पेंशन आती थी। वह रूबी ही खर्च करती थी। शुक्रवार को रूबी ने कॉल करके मुझेको घर बुलाया। मैं सुबह 6 बजे ही घर पहुंच गया और उससे पूछा कि सुरेंद्र कहां है। उसने बताया कि बाथरूम में नीचे गाढ़ दिया है।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- महिला द्वारा हत्या कर शव को बाथरूम में गाढ़ने का मामला सामने आया है। अभी महिला से पूछताछ कर अन्य तथ्य जानने की कोशिश की जा रही है।

पति की हत्याकर बाथरूम में दफनाया,ऊपर से टाइल्स लगवाईं:आगरा में पत्नी 45 दिन तक लापता होने का नाटक करती रही आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर लाश घर के बाथरूम में ही दफना दी। किसी को इस बात का पता न चले, इसके लिए बाथरूम में टाइल्स लगवा दीं। फिर 45 दिन तक पति के लापता होने का नाटक करती रही। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो पत्नी घबरा गई। पुलिस ने जब पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना का खुलासा होने के बाद बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए। मामला थाना सिकंदरा के प्राक्षी टावर चौकी क्षेत्र का है। मूलरूप से भरतपुर के रंजीत नगर के रहने वाले सुरेद्र कुमार शर्मा (44) सिकंदरा में दहतोरा के रेणुका धाम कॉलोनी में रहते थे। घर में उनकी पत्नी रूबी, मां कमला और 2 बेटियां रिद्धी (13), सिद्धी () भी साथ रहती थीं। सुरेंद्र और रुबी की शादी 16 साल पहले हुई थी। रुबी मूल रूप से वकेबर, इटावा की रहने वाली है। सुरेंद्र के पिता स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा रिटायर्ड टीचर थे। मां कमला देवी साथ में रहती थी। सुरेंद्र 18 मई से लापता थे। इस बारे में 26 मई को पत्नी रूबी ने ही गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रूबी घरवालों और आसपास के लोगों से भी लगातार पति के लापता होने की बात कहती रही। आज (शुक्रवार) पुलिस एक पुराने मामले में सत्यापन और पूछताछ के लिए जब घर पहुंची, तो रूबी का व्यवहार संदिग्ध लगा। वहीं, सुरेंद्र के भाई ने भी पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने घर की गहन जांच कराई। इस दौरान पुलिस को बाथरूम की फर्श पर संदेह हुआ। इसके बाद बाथरूम की खुदाई कराई गई, जहां से सुरेंद्र का शव बरामद हुआ। शव को दफना कर प्लास्टर और टाइल्स लगवाए शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव को बाथरूम में दफनाकर ऊपर से प्लास्टर और टाइल्स लगवा दी गई थीं। जिससे किसी को शक न हो। पुलिस का मानना है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका हो सकती है। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पत्नी रूबी से पूछताछ कर हत्या के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रुबी ने बताया- मिट्टी डालकर प्लास्टर कराया रुबी ने बताया- हत्या के बाद उसने शव को मिट्टी डालकर प्लास्टर कर दिया था। इसके लिए उसने डेढ़ महीने पहले ही मिस्त्री और लेबर बुलाई थी। भाई ने बताया- खुद बताया कि मार दिया है भाई अनिल शर्मा ने बताया- सुरेंद्र कुछ करता नहीं था। वह शराब पीता था। इसको लेकर रूबी से झगड़ा होता था। 18 मई को रूबी ने उन्हें कॉल करके कहा कि उनके घर पुलिस दबिश दे रही है। इसलिए मां और बच्चियों को आप घर से ले जाओ। उसके कहने पर मै पहुंचा और सुरेंद्र की दोनों बेटियों और मां को अपने घर वायु विहार ले आया। दूसरे दिन रूबी भी वहां पहुंच गई। उसने बताया कि सुरेंद्र कहीं चले गए हैं। चार से पांच दिन में लौटने की बोलकर गए हैं। चार पांच दिन बाद भी वह नहीं आए तो 26 मई को अनिल ने रूबी को साथ ले जाकर प्राची टावर चौकी पर गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद रूबी को साथ लेकर सीसीटीवी फुटेज चेक कराए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मैंने कई बार उनसे पूछने की कोशिश की, लेकिन रूबी ने कुछ नहीं बताया। सात दिन पहले मैंने सुरेंद्र के परिवार और मां को उसके घर भेज दिया था। शक होने पर 27 जून को मां को फिर सुरेंद्र के घर से ले आया। मां को भरतपुर ले जाकर बैंक का स्टेटमेंट चेक किया। क्योंकि मां के खाते में पेंशन आती थी। वह रूबी ही खर्च करती थी। शुक्रवार को रूबी ने कॉल करके मुझेको घर बुलाया। मैं सुबह 6 बजे ही घर पहुंच गया और उससे पूछा कि सुरेंद्र कहां है। उसने बताया कि बाथरूम में नीचे गाढ़ दिया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- महिला द्वारा हत्या कर शव को बाथरूम में गाढ़ने का मामला सामने आया है। अभी महिला से पूछताछ कर अन्य तथ्य जानने की कोशिश की जा रही है।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jul 3, 2026

थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0152/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को चोरी किये गये माल के साथ किया गया गिरफ्तार।#FatehgarhPolice https://t.co/AVIvF43qAr

थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0152/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को चोरी किये गये माल के साथ किया गया गिरफ्तार।#FatehgarhPolice https://t.co/AVIvF43qAr

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026

थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकार नगर द्वारा दी गई बाइट।#FatehgarhPolice https://t.co/7unCyEARRT

थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकार नगर द्वारा दी गई बाइट।#FatehgarhPolice https://t.co/7unCyEARRT

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026

TET परीक्षा का दूसरा दिन: DM SP ने किया औचक निरीक्षण, किसी प्रकार की लापरवाही कठोर कार्यवाही तय

जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 को पूरी शुचिता और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों— क्रिश्चियन इंटर कॉलेज और बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, परीक्षार्थियों के प्रवेश और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को बारीकी से परखा। डीएम और एसपी ने ड्यूटी पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में होनी चाहिए।

"परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"
— डॉ. अंकुर लाठर, जिलाधिकारी

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने और परीक्षार्थियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से भी अपील की कि वे पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा में शामिल हों। प्रशासन के इस कड़े रुख के बीच दूसरे दिन भी परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और संतोषजनक ढंग से संचालित होती मिली।

TET परीक्षा का दूसरा दिन: DM SP ने किया औचक निरीक्षण, किसी प्रकार की लापरवाही कठोर कार्यवाही तय जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 को पूरी शुचिता और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों— क्रिश्चियन इंटर कॉलेज और बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, परीक्षार्थियों के प्रवेश और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को बारीकी से परखा। डीएम और एसपी ने ड्यूटी पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में होनी चाहिए। "परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।" — डॉ. अंकुर लाठर, जिलाधिकारी अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने और परीक्षार्थियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से भी अपील की कि वे पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा में शामिल हों। प्रशासन के इस कड़े रुख के बीच दूसरे दिन भी परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और संतोषजनक ढंग से संचालित होती मिली।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jul 3, 2026

पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई कर थानों/कार्यालयों में आये हुये आवेदकों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। #Fatehgarhpolice https://t.co/an24kIcg4Q

पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई कर थानों/कार्यालयों में आये हुये आवेदकों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। #Fatehgarhpolice https://t.co/an24kIcg4Q

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026