डिंडौरी: राकेश सिंह परस्ते बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, डिंडौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
डिंडौरी के राकेश सिंह परस्ते को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनने पर गुरुवार रात लगभग 11:00 बजे बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ते हुए मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। दरअसल भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने पर राकेश सिंह परस्ते को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए जश्न मनाया ।