बांका: भूमिहारा गांव में पूर्व में मारपीट कर जख्मी किया गया था, अब केस न उठाने पर हत्या की धमकी दी जा रही है, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Nov 25, 2024 भूमिहारा गांव में पूर्व में मारपीट कर महिला आशा देवी पति स्व विशेश्वर चौधरी को जख्मी कर दिया था। घटना के बाद मामले में चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। किंतु अब केस नहीं उठाने पर जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। घटना के बाद पीड़ित वादी आशा देवी सोमवार की सुबह 8:00 थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।