मछलीशहर: मछली शहर तहसील के अधिवक्ता को मिली जानमाल की धमकी, अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मछलीशहर स्थानीय नगर के चैलहा मोहल्ला के निवासी तहसील अधिवक्ता वीरेंद्र मौर्य को जान से मारने की धमकी मिलने से साथी आक्रोशित हो गये। अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ एवं क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह से मिलकर ज्ञापन देकर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया।