मछलीशहर: मछली शहर तहसील के मीरगंज बाजार निवासी गल्ला व्यवसायी को घायल कर 4 लाख की लूट
मीरगंज की सीमा से सटे बरसठी क्षेत्र के गोपालपुर गाँव के पास शनिवार रात 8 बजे घात लगाकर बैठे बदमाशों ने मीरगंज के गल्ला व्यवसाई को मारपीट कर घायल करके 4 लाख रुपये लूट लिया। रात में पहुंची पुलिस चांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना के मीरगंज बाजार निवासी गल्ला व्यवसायी दीपक जायसवाल पुत्र जगदीश जायसवाल निगोह की तरह से तगादा करके वापस आ रहा था ।